घर में घुस कर किया किशोरी का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

घर में घुस कर किया किशोरी का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
घर में घुस कर किया किशोरी का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
घर में घुस कर किया किशोरी का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

बदायूं जिले में लोकतंत्र लगभग समाप्त हो गया है। पुलिस पूरी तरह असफल नजर आ रही है। हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण और यौन शोषण जैसी जघन्य वारदातें आम होती जा रही हैं। जिला मुख्यालय के साथ सभी थाना क्षेत्रों में हर दिन बड़ी वारदात घटित हो रही है, लेकिन पुलिस अफसरों में बेचैनी तक नजर नहीं आ रही, जबकि आम जनता में दहशत बढ़ती जा रही है।

ताजा प्रकरण कादरचौक थाना क्षेत्र के गाँव इमलिया का है। बीती रात लाखन पुत्र महीपाल नाम के दरिंदे ने 14 वर्षीय किशोरी की जिंदगी तबाह कर दी। बताते हैं कि लाखन बीती रात दीवार कूद कर घर में घुस आया और किशोरी को दबोच लिया। किशोरी की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कर परिजन जागे, तो लाखन भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन दरिंदे को पकड़ने में पुलिस अभी तक असफल साबित हुई है।

Leave a Reply