पूर्व विधायक मुस्लिम खां फंसे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पूर्व विधायक मुस्लिम खां फंसे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पूर्व बसपा विधायक मुस्लिम खां
पूर्व बसपा विधायक मुस्लिम खां

बदायूं जिले के पूर्व बसपा विधायक मुस्लिम खां कानूनी शिकंजे में फंस गये हैं। साजिद अंसारी नाम के सह-कारोबारी ने मुस्लिम खां पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

घटना 5 फरवरी की बताई जा रही है। साजिद अंसारी का आरोप है कि ककराला निवासी शेखूपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक मुस्लिम खां के साथ मिल कर वह व्यापार करते थे, जिसमें उन्होंने धोखाधड़ी कर रूपये हड़प लिए। आरोप है कि रूपये मांगने पर उन्हें मुस्लिम खां व छः अज्ञात लोगों ने बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी भी मांगी।

स्थानीय पुलिस ने साजिद के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं की, तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए। अधिकारियों के निर्देश पर अलापुर थाना पुलिस ने मुस्लिम खां और छः अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

 बसपा ने हाजी मुस्लिम खां को दिया टिकट

Leave a Reply