जिम का उदघाटन किया और यज्ञ में सम्मलित हुए सांसद

जिम का उदघाटन किया और यज्ञ में सम्मलित हुए सांसद
फिटनेस फैक्ट्री का उद्घाटन करते सांसद धर्मेन्द्र यादव, राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव व डी.सी.बी. के अध्यक्ष ब्रजेश यादव।
फिटनेस फैक्ट्री का उद्घाटन करते सांसद धर्मेन्द्र यादव, राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव व डी.सी.बी. के अध्यक्ष ब्रजेश यादव।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के युवा एवं लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव ने आज राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के साथ जिम का उद्घाटन किया, साथ ही सांसद गाँधी ग्राउंड में चल रहे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में सम्मिलित हुए।

महाराज नगर स्थित समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौधरी नरोत्तम सिंह यादव के प्रतिष्ठान फिटनेस फैक्ट्री का सांसद धर्मेन्द्र यादव, राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव व डीसीबी के अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया, इस अवसर पर सांसद ने नरोत्तम यादव को बधाई देते हुए कहा कि आज के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रह पाना किसी चुनौती से कम नहीं है, उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि फिटनेस फैक्ट्री उस चुनौती पर खरा उतरेगी।

गाँधी ग्राउंड में चल रहे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में सांसद धर्मेन्द्र यादव ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के महायज्ञों से मनुष्य में सद्भावना का संचार होता है तथा ऐसे पवित्र विचारों को सुनकर लोगों में एक-दूसरे के प्रति सद्भाव भी उत्पन्न होते हैं। इस मौके पर राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, विधायक आशुतोर्ष मौर्य, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, डी.सी.बी. के अध्यक्ष ब्रजेश यादव, सांसद के निजी सचिव विपिन कुमार, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभात अग्रवाल, वैभव उपाध्याय, राजेश गुप्ता, रामौतार यादव और सोनू गुप्ता सहित शहर के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply