सूरजकुंड के नामकरण के विरोध में आ रहे हैं केन्द्रीय मंत्री

सूरजकुंड के नामकरण के विरोध में आ रहे हैं केन्द्रीय मंत्री
केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाह
केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाह

बदायूं के ब्लाक जगत अन्तर्गत ग्राम मझिया में स्थित सूरजकुण्ड का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, जिससे जनता बेहद उत्साहित और खुश है, लेकिन उसका नामकरण करना प्रशासन की गले की फांस बन गया है। प्रशासन ने उसका नाम सम्राट अशोक पर्यटन स्थल रख दिया है, जिसका विरोध किया जा रहा है। नेतृत्व करने के लिए केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाह आने वाले हैं, जिससे पुलिस-प्रशासन की साँसें थमी हुई हैं।

प्रदर्शनकारियों ने पहले सूरज कुंड परिसर में ही प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी, जो प्रशासन ने नहीं दी, तो प्रदर्शनकारियों ने मौर्य छात्रावास को चुन लिया, जहाँ केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाह पहुंचने वाले हैं। केन्द्रीय मंत्री के आने से पुलिस-प्रशासन हाई एलर्ट पर है।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

गुड न्यूज: ऐतिहासिक सूरजकुण्ड का होगा सौंदर्यकरण

गुड न्यूज: मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर शासन से मिली संस्तुति

Leave a Reply