गरजत-बरसत सावन आयो रे … पर झूम कर नाची परियां

गरजत-बरसत सावन आयो रे … पर झूम कर नाची परियां
सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमतीं आई.ए.एस. लेडीज क्लब की सदस्य।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमतीं आई.ए.एस. लेडीज क्लब की सदस्य।
हरियाली तीज के अवसर पर आई.ए.एस. लेडीज क्लब द्वारा आज लखनऊ स्थित सी.एस.आई. राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आई.ए.एस. लेडीज क्लब की अध्यक्षा सुरभि रंजन ने अपने मधुर स्वर से गरजत-बरसत सावन आयो रे आदि गीतों से हरियाली तीज कार्यक्रम में समा बांध दिया। सुरभि रंजन ने हरियाली तीज कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
रंगीन खूबसूरत साड़ियों से सजी आई.ए.एस. लेडीज क्लब सोसाइटी की सदस्याओं ने इस अवसर पर जमकर खुशियां मनायी। रंग-बिरंगे परिधानों से सजकर जब ये महिलायें मंच पर उतरीं, तो छटा देखने लायक थी। इस छटा को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे परियां जमीं पर उतर आयीं हों। हरियाली तीज उत्सव में मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता, सोलह श्रंगार एवं मेंहदी प्रतियोगिता में आई.ए.एस. अधिकारियों की पत्नियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुरभि रंजन ने तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम विजेता अनु वार्ष्णेय, द्वितीय विजेता प्रीति गुप्ता, वेस्ट मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम विजेता प्रीति राजशेखर तथा सोलह श्रंगार प्रतियोगिता में प्रथम विजेता सीमा कुमारी आदि विजेताओं को अपने कर-कमलों से पुरस्कृत किया।

Leave a Reply