कैंसर से पीड़ित दिग्विजय सिंह की बेटी कर्णिका का निधन

कैंसर से पीड़ित दिग्विजय सिंह की बेटी कर्णिका का निधन
कर्णिका सिंह
कर्णिका सिंह
कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह की 37 वर्षीय बेटी कर्णिका सिंह की कैंसर के चलते शुक्रवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। कर्णिका दिग्विजय सिंह की चार बेटियों में सबसे छोटी थीं।
हालात गंभीर होने पर कर्णिका को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे शरीर छोड़ दिया। कर्णिका का उपचार अमेरिका में भी हुआ था।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस और अन्य तमाम पार्टियों के वरिष्ठ नेता नई दिल्ली के 64 लोधी एस्टेट स्थित दिग्विजय सिंह के आवास पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। कर्णिका का अंतिम संस्कार गुजरात के वधावन में होगा। यहाँ बता दें कि वर्ष- 2013 में दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी और कर्णिका की मां का भी कैंसर के चलते निधन हो गया था।

Leave a Reply