दिनदहाड़े घर में घुस कर किया किशोरी का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

दिनदहाड़े घर में घुस कर किया किशोरी का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार
दिनदहाड़े घर में घुस कर किया किशोरी का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

बदायूं जिले में यौन उत्पीड़न की वारदातों पर रोक नहीं लग पा रही है। एक और नाबालिग लड़की यौन उत्पीड़न का शिकार हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए मुख्यालय भेज दिया है।

घटना थाना कादरचौक क्षेत्र की है। उदयपाल नाम के भेड़िये ने मंगलवार की दोपहर में घर में ही 17 वर्षीय लड़की को दबोच लिया। लड़की ने चंगुल से मुक्त होने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उसकी आरोपी के सामने नहीं चली। यौन उत्पीड़न कर आरोपी चला गया, तब पीड़ित ने घटना के संबंध में परिजनों को बताया। पीड़ित को साथ ले जाकर परिजनों ने थाना कादरचौक में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। पीड़ित महिला थाने में रहेगी।

उल्लेखनीय है कि बदायूं जिला यौन उत्पीड़न की वारदातों को लेकर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में बदनाम है, इसके बावजूद यौन उत्पीड़न की वारदातों से निजात दिलाने के लिए विशेष कार्य नहीं किये जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि जिले भर में जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। स्कूल, कॉलेज, प्रधान और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर गाँवों में पुलिस को गोष्ठियां आयोजित करनी चाहिये, इससे विकृत मानसिकता के लोगों के प्रति वातावरण बनेगा, वहीं महिलाएं भय मुक्त महसूस करेंगी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply