बरेली मंडल की प्रथम डिजिटल नगर पंचायत बनी दातागंज

बरेली मंडल की प्रथम डिजिटल नगर पंचायत बनी दातागंज
राजीव कुमार गुप्ता
राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं जिले की नगर पालिका दातागंज आदर्श श्रेणी में गिनी जाती है, यहाँ के युवा अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता अपने व्यवहार और बेहतरीन कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश भर में लोकप्रिय हैं। अब केन्द्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया पर नगर पंचायत दातागंज ने कार्य प्रारम्भ करा दिया है, जो अपने में एक बड़ी उपलब्धि ही कही जायेगी।

इक्कीसवीं सदी तकनीक की है, इसलिए सरकार तकनीक पर विशेष ध्यान दे रही हैं। मंत्रालयों और विभागों को ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि आम आदमी को और बेहतर सुविधा मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक महत्व वाले कार्यों में डिजिटल इंडिया का भी नारा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर ही नगर पंचायत दातागंज को हाइटैक तकनीक से जोड़ा जा रहा है। कार्यालय के साथ संपूर्ण नगर को हाईटैक बनाने की दिशा में अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्य शुरू करा दिया है।

अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्पूर्ण नगर को हाईटैक बनाने का कार्य नगर पंचायत द्वारा बरेली की एफिक्स सॉफ्ट टैक्नोलॉजी को दिया गया है। कम्पनी को तीन माह के अन्दर उक्त कार्य को पूर्ण कर दातागंज नगर को सैटेलाइट द्वारा गूगल साइट से जोड़कर नगर को हाईटैक बनाना है। बोले- उक्त कार्य के पूर्ण होने के बाद दातागंज की प्रत्येक गली, मोहल्ला, मकान, दुकान, खाली जगह, प्लाट, सड़कें, नाली, नाले, बिजली पोल, हैंडपम्प आदि सहित सम्पूर्ण सम्पत्ति सैटेलाइट द्वारा गूगल साइट पर दिखने लगेगी। उन्होंने बताया कि दातागंज नगर पंचायत बदायूँ जनपद ही नहीं, बल्कि बरेली मण्डल की एक मात्र नगर पंचायत होगी, जिसका ऑफिस एवं सम्पूर्ण नगर हाईटैक हो जायेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को भी इसका पूरा लाभ मिलेगा और सर्वे कार्य पूरी तरह निःशुल्क है।

एफिक्स सॉफ्ट टैक्नोलॉजी- बरेली के सी.ई.ओ. मोहित सिंह ने बताया कि लगभग आधा कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्राउण्ड सर्वे का कार्य शेष रह गया था, जो आज से प्रारम्भ करा दिया गया है। अगस्त तक कार्य पूर्णकर दातागंज को गूगल साइट से जोड़ दिया जायेगा। इसके बाद सम्पूर्ण नगर की प्रत्येक सम्पत्ति का पूर्ण ब्योरा ऑनलाइन हो जायेगा।

प्रोजैक्ट मैनेजर डॉ. अंशुमाली सिन्हा ने बताया कि सम्पूर्ण नगर में ग्राउण्ड सर्वे का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है। टीम के सदस्य गूगल मैप के साथ डोर-टू-डोर जाकर सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने नगरवासियों से आह्वान किया कि वह सर्वे टीम को सही जानकारी दें तथा अपनी सम्पत्ति की जानकारी के साथ किसी एक आई.डी. प्रूफ की छायाप्रति अवश्य उपलब्ध करायें, ताकि गूगल रिकार्ड में सही आंकड़े प्रस्तुत किये जा सकें।

राजीव कुमार गुप्ता को होना चाहिए भाजपा का जिलाध्यक्ष
नगर पंचायत दातागंज के लोकप्रिय व युवा अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता दातागंज विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार हैं, वे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। जिले में पार्टी संगठन को लेकर जूझ रही है, लेकिन भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद का दायित्व अगर, राजीव कुमार गुप्ता को मिल जाये, तो कर्तव्यनिष्ठ राजीव कुमार गुप्ता भाजपा को जिले में पुनः राम लहर वाले दौर में पहुंचाने में सक्षम नजर आते हैं। हालांकि अधिकाँश कार्यकर्ताओं का भी ऐसा ही मत है, लेकिन गुटबाजी के चलते कार्यकर्ता अपने मन की बात खुल कर नहीं कह पा रहे हैं, ऐसे में प्रदेश नेतृत्व को स्वयं निर्णय लेते हुए कर्मठ व पार्टी को समर्पित राजीव कुमार गुप्ता के हाथ में पार्टी की कमान दे देनी चाहिए। बता दें कि राजीव कुमार गुप्ता चेयरमैन संघ के जिला महासचिव भी हैं।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

रंग लाई चेयरमैन की मेहनत, दातागंज बनी आदर्श नगर पंचायत

चेयरमैन ने नगर को मॉडल बनाने का संकल्प लिया

दातागंज नगर पंचायत कार्यालय में बना बेस्ट प्लान

दातागंज में सैकड़ों जागरूक मतदाताओं को दिलाई शपथ

कूड़ा इधर-उधर न फेंकें, ट्राली व कूड़ेदान में ही डालें: राजीव

संशोधन कर नगर निकायों को और शक्ति दी जाये: राजीव

One Response to "बरेली मंडल की प्रथम डिजिटल नगर पंचायत बनी दातागंज"

Leave a Reply