खुशखबरी: उत्तर प्रदेश से अब तक 20609 यात्री जा चुके हैं हज

खुशखबरी: उत्तर प्रदेश से अब तक 20609 यात्री जा चुके हैं हज
प्रधान सुगरा बेगम को हज के लिए रवाना करते गणमान्य नागरिक।
प्रधान सुगरा बेगम को हज के लिए रवाना करते गणमान्य नागरिक।
लखनऊ से आज जाने वाली प्रथम उड़ान से 298 हज यात्री रवाना हुए, जिनमें 151 पुरुष व 147 महिलाएं शामिल हैं। आज की दूसरी उड़ान से 300 यात्री हज के लिये रवाना हुए, जिनमें 150 पुरुष व 150 महिलाएं शामिल हैं। आज रात 11: 45 बजे जाने वाली तीसरी उड़ान से 300 हज यात्रियों की अब तक बुकिंग हो चुकी है, जिनमें 151 पुरुष व 149 महिलाएं शामिल हैं। लखनऊ से अब तक कुल 8394 हज यात्री जा चुके हैं।
यह जानकारी हज अधिकारी तनवीर अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों को ले जाने वाली प्रथम उड़ान से 300 हज यात्री रवाना हुए, जिनमें 164 पुरुष व 136 महिलाएं शामिल हैं। वहां की दूसरी उड़ान से 216 हज यात्री रवाना हुए, जिसमें 102 पुरुष व 114 महिलाएं शामिल हैं। हज हाउस ग़ाज़ियाबाद से अब तक कुल 8495 हज यात्री रवाना हो चुके हैं। हज-2016 हेतु उत्तर प्रदेश के अब तक कुल 20609 हज यात्री रवाना हो चुके हैं। बदायूं जिले की ग्राम पंचायत परौली की लोकप्रिय प्रधान सुगरा बेगम भी आज हज के लिए रवाना हुईं, उनके साथ उनके छोटे पुत्र शहंशाह अब्बास भी गये हैं, जिन्हें रवाना करने लिए क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक पहुंचे।

Leave a Reply