गौवंशीय जानवरों को काटते समय पुलिस का छापा, दरिंदों ने की फायरिंग

गौवंशीय जानवरों को काटते समय पुलिस का छापा, दरिंदों ने की फायरिंग
घटना स्थल से पकड़े गये दरिंदे।

बदायूं जिले की पुलिस गौवंशीय जानवर काटने वालों को भयभीत करने में असमर्थ साबित हो रही है, तभी निरंतर घटनायें सामने आ रही हैं। सूचना पर पुलिस छापा मारने पहुंची, तो दुस्साहसी दरिंदों ने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद साहस का परिचय देते हुए पुलिस ने दो दरिंदों को मौके से पकड़ लिया, लेकिन तब तक दरिंदे एक बैल की जान ले चुके थे।

दुर्दांत घटना थाना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शेखूपुर व नौसेरा के बीच जंगल की है। बताते हैं कि यहाँ कई दरिंदे मिल कर दो बैलों को काट रहे थे, इस बीच किसी तरह पुलिस तक सूचना पहुंच गई, तो थाना पुलिस ने तत्काल छापा मार दिया। पुलिस को देखते ही दरिंदे फायरिंग करने लगे, तो पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। साहस का परिचय देते हुए सूझ-बूझ के साथ पुलिस ने दरिंदों को गिरफ्त में ले लिया, लेकिन तब तक दरिंदे एक बैल को काट चुके थे। पुलिस एक बैल की जान बचाने में सफल रही।

पुलिस ने शेखूपुर के निवासी अनीस व पप्पू नाम के दो दरिंदों को मौके से गिरफ्त में लिया है, जो भाग गये, उन्हें पुलिस खोज रही है। मौके से बरामद कटा हुआ मांस व जीवित बैल भी पुलिस के पास है। दरिंदों की गोली पुलिस के आसपास नहीं पहुंची, वरना हृदय विदारक घटना हो सकती थी, इसलिए घटना की क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चर्चा हो रही है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply