चुनावी रंजिश में प्रधानपति को गोली मारी, हालत गंभीर

चुनावी रंजिश में प्रधानपति को गोली मारी, हालत गंभीर
चुनावी रंजिश में प्रधानपति को गोली मारी, हालत गंभीर
चुनावी रंजिश में प्रधानपति को गोली मारी, हालत गंभीर

बदायूं जिले की पुलिस चुनावी रंजिश पर रोक लगा पाने में असफल साबित हो रही है। आज प्रधानपति को गोली मार दी गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र की है। गाँव ननाखेड़ा से हाल ही में कैलाश गुप्ता की पत्नी प्रधान चुनी गई है। कैलाश गुप्ता उझानी के मोहल्ला नझियाई में रहते हैं, वे आज सुबह गाँव जा रहे थे, तभी गाँव धौड़ेरा के निकट उसे गोली मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद कैलाश गुप्ता को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। बताते हैं कि निवर्तमान प्रधान दीन मोहम्मद ने कैलाश गुप्ता को धमकी भी दी थी।

Leave a Reply