नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की नींद उड़ी

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की नींद उड़ी
वकीलों से वोट मांगते निर्दलीय प्रत्याशी नन्हें लाल कश्यप।
वकीलों से वोट मांगते निर्दलीय प्रत्याशी नन्हें लाल कश्यप।

बदायूं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। प्रत्याशियों की नींद उड़ी ही है। प्रत्याशियों ने जोड़-तोड़ के साथ डोर-टू-डोर संपर्क शुरू कर दिया है, साथ ही शहर में चुनावी चर्चायें जोरों पर हैं और तरह-तरह की अफवाहें भी फैलने लगी हैं।

अपने लिए वोट मांगते कांग्रेस प्रत्याशी महेश सक्सेना।
अपने लिए वोट मांगते कांग्रेस प्रत्याशी महेश सक्सेना।

कांग्रेस प्रत्याशी महेश सक्सेना पूरे दम के साथ मैदान में जुटे हुए हैं और घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। उनके समर्थन में लोग खुल कर साथ भी आ रहे हैं, वे भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसी तरह निर्दलीय प्रत्याशी नन्हें लाल कश्यप शहर में धूम मचाये हुए हैं। उन्हें युवाओं का व्यापक स्तर पर समर्थन मिलता नजर आ रहा है, साथ ही हर वर्ग में वे लोकप्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने वकीलों से भी संपर्क किया और उनसे अपने लिए समर्थन माँगा। भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल भी लगातार मेहनत कर रही हैं। भाजपा की कई टीमें मोहल्लों में अलग-अलग भ्रमण कर समर्थन जुटा रही हैं।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करते भाजपा कार्यकर्ता।
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करते भाजपा कार्यकर्ता।

सपा प्रत्याशी फातिमा रज़ा का प्रचार सत्ता की हनक में ही चलता नजर आ रहा हैं। सपाई वोट मांगते कम ही नजर आ रहे हैं। हालाँकि सपा के वोट लगभग निश्चित हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत ऐसे ही जारी रही और भाजपा प्रत्याशी के साथ धोखा नहीं हुआ, तो मुकाबला बेहद कड़ा भी हो सकता है।

पीसी शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष की खुलेआम फजीहत की

भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय के उद्घाटन के चलते लगा जाम

One Response to "नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की नींद उड़ी"

Leave a Reply