बड़ों की इज्जत तो कर सकते हैं, गुलामी नहीं कर सकते: आबिद

बड़ों की इज्जत तो कर सकते हैं, गुलामी नहीं कर सकते: आबिद
जनता को संबोधित करते हुए दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा।
जनता को संबोधित करते हुए दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा।

बदायूं के इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को आयोजित किये गये ई-रिक्शा वितरण समारोह में सदर विधायक व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा एवं उनकी पत्नी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा ने बड़ा ही ओजस्वी भाषण दिया। आबिद रजा आक्रोश में भी नजर आये। उन्होंने कई बार दोहराया कि वे बड़ों की इज्जत तो कर सकते हैं, गुलामी नहीं कर सकते।

बदायूं के लोकप्रिय व युवा सांसद धर्मेन्द्र यादव और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री आजम खान की उपस्थिति में दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने कहा कि ई-रिक्शा बाँटने से आजम खान को गरीबों की दुआयें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि आज से रिक्शे वाला ई-रिक्शा मिलने के बाद ड्राइवर कहलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि नॉर्मल स्कूल की जगह बचाने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है, वहां डिग्री कॉलेज के शुभारंभ पर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। आबिद रजा ने कई बार दोहराया कि वे बड़ों की इज्जत तो कर सकते हैं, पर गुलामी नहीं कर सकते, ऐसा कहते हुए उनके शब्दों में आक्रोश झलक रहा था। लग रहा था कि वे भाषण के द्वारा किसी को चेतावनी दे रहे हों।

जनता को संबोधित करते हुए फात्मा रजा।
जनता को संबोधित करते हुए फात्मा रजा।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा ने भी शानदार भाषण दिया। उन्होंने एक साप्ताहिक अखबार शुरू किया है, जिसका आज विमोचन किया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके अखबार में सिर्फ सच लिखा जायेगा। बोलीं- दिल की बात जनता तक नहीं पहुंचा पा रहे थे, इसलिए अखबार निकालने का मन में विचार आया।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

बदायूं में मेट्रो शहर जैसी हर सुविधा होगी: धर्मेन्द्र यादव

राजबब्बर, शीला, प्रियंका, शाह और मोदी पर चले आजम के तीर

डीएम फेल, ई-रिक्शा के पात्र चयन में जमकर हुआ भ्रष्टाचार

Leave a Reply