आआरके इंटर कॉलेज में मॉक ड्रिल के दौरान शिक्षिका गिरी

आआरके इंटर कॉलेज में मॉक ड्रिल के दौरान शिक्षिका गिरी
मॉक ड्रिल के दौरान घायल हुई शिक्षिका।
मॉक ड्रिल के दौरान घायल हुई शिक्षिका।
मुरादाबाद में पुलिस के अफसरों के सामने सिविल डिफेंस के मॉक ड्रिल के नाटक की पोल खुल गई। नीचे उतारी जा रही शिक्षिका नीचे गिर गई। घायल शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मुरादाबाद के आरआरके स्कूल में सिविल लाइंस के सीओ डॉ. यशवीर सिंह की उपस्थिति में सिविल डिफेंस के मॉक ड्रिल के दौरान शिक्षिका श्रद्धा शर्मा को नीचे उतारा जा रहा था, तभी वह नीचे आ गिरी, जिससे उसे गंभीर चोट आई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते घायल को आईसीयू में रखा गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद घायल को तत्काल बेहतर उपचार दिलाने की जगह सीओ सिविल लाइंस डॉ. यशवीर सिंह वहां से चले गये। इससे भी बड़े आश्चर्य की बात यह है कि ट्रेंड कर्मचारियों व अफसरों ने घायल शिक्षिका को हेलमेट तक नहीं पहनाया था। अगर, वो हेलमेट पहने होती, तो उसे गंभीर चोटें न आई होतीं।
देखने के लिए वीडियो पर करें क्लिक

Leave a Reply