हिस्ट्रीशीटर के हत्यारोपी गिरफ्तार, एक युवक की उपचार के दौरान मौत

हिस्ट्रीशीटर के हत्यारोपी गिरफ्तार, एक युवक की उपचार के दौरान मौत
पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी सुधीर व प्रेम सिंह।

बदायूं जिले में हत्याओं की वारदातों में गिरावट नहीं आ पा रही है। खूनी संघर्ष में घायल हुए व्यक्ति ने आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक हत्यारोपी था एवं पुलिस की हिरासत में उसका उपचार चल रहा था।

थाना कादरचौक क्षेत्र के गाँव मोहन नगला में शनिवार देर रात घूर को लेकर विवाद हो गया था, जिसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। धारदार हथियार चले थे और तमंचों से गोलीबारी हुई थी। हिस्ट्रीशीटर वीरसहाय मौर्य को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था एवं दूसरे पक्ष का तुलसीराम मौर्य घायल हो गया था, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तुलसीराम ने दम तोड़ दिया। तुलसीराम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वीरसहाय मौर्य की हत्या के आरोप में सुधीर पुत्र तुलसीराम, तुलसीराम और प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक तुलसीराम का उपचार पुलिस की निगरानी में ही चल रहा था। पुलिस ने सुधीर से तमंचा भी बरामद किया है। मामूली बात पर हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर गाँव व क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: मामूली विवाद के बाद घर के सामने हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या

Leave a Reply