आम जनता की सेवा न करने वाले कर्मचारी दंड सहने को तैयार रहें: महेश

आम जनता की सेवा न करने वाले कर्मचारी दंड सहने को तैयार रहें: महेश
मरीज से बात करते भाजपा विधायक महेश चन्द्र गुप्ता।

बदायूं नगर क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, इस दौरान अस्पताल परिसर में चारों ओर फैली गंदगी एवं चिकित्सकों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से भी बात की और बेहतर सुविधायें दिलाने के लिए आश्वस्त किया।

जिला अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है। पर्याप्त कर्मचारी हैं, लेकिन लापरवाही के चलते वे गंदगी पर ध्यान तक नहीं देते। कुछेक चिकित्सक भी लापरवाह हैं, जिनके कारण आम आदमी को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा विधायक महेश चन्द्र गुप्ता निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुंचे, तो वे अस्पताल के हालात देख कर बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों का उपचार ठीक से नहीं हो रहा है और गंदगी देख कर लगता है कि अस्पताल नहीं, बल्कि कूड़ा घर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जायेगी। आम जनता की सेवा न करने वाले किसी कर्मचारी को दंडित किये बिना छोड़ा नहीं जायेगा।

विधायक ने वार्ड, डिस्पेंसरी, ओ. पी. डी, ऑपरेशन थियेटर को देखा एवं परिसर में भी भ्रमण किया, उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से भी बात की और बेहतर सुविधायें दिलाने के लिए सभी को आश्वस्त किया, इस दौरान जिला अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। विधायक ने जिम्मेदार अफसरों को कड़ी चेतावनी भी है, उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था तत्काल सही करा ली जाये, वे अस्पताल का औचक निरीक्षण करते रहेंगे। विधायक महेश चंद गुप्ता ने लाइफ सपोर्ट सिस्टम एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, इस दौरान डॉक्टर और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

अस्पताल परिसर में भ्रमण करते भाजपा विधायक महेश चन्द्र गुप्ता।

Leave a Reply