शिवपाल सिंह यादव और आजम खां ने भी जाना सीएस का हाल

शिवपाल सिंह यादव और आजम खां ने भी जाना सीएस का हाल
शिवपाल सिंह यादव को बाथरूम में गिरने की जानकारी देते मुख्य सचिव आलोक रंजन।
शिवपाल सिंह यादव को बाथरूम में गिरने की जानकारी देते मुख्य सचिव आलोक रंजन।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव एवं नगर विकास मंत्री आजम खां सहित अन्य तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विशिष्ट व्यक्तियों ने भी मुख्य सचिव आलोक रंजन के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इसके अलावा इस समय शिमला गये उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने मुख्य सचिव आलोक रंजन से दूरभाष पर कुशलक्षेम पूछकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा सहित अन्य तमाम संभ्रांत नागरिकों मुख्य सचिव से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि मुख्य सचिव बुधवार को अपने आवास पर बाथरूम में फिसलकर गिर गये थे और उन्हें चोट भी आई थी।
आजम खां और मुख्य सचिव आलोक रंजन बात करते हुए।
आजम खां और मुख्य सचिव आलोक रंजन बात करते हुए।
संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

Leave a Reply