असमय चल बसे पति का शव देखते ही पत्नी ने भी प्राण त्यागे, हाहाकार मचा

असमय चल बसे पति का शव देखते ही पत्नी ने भी प्राण त्यागे, हाहाकार मचा
मृतक पति कल्यान सिंह और मृतका पत्नी सुमित्रा।

बदायूं में रविवार को एक परिवार पर कहर ही टूट पड़ा। सुबह पति की लाश मिली थी। लाश घर पहुंची, तो देखते ही पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। हृदय विदारक घटना पर हर कोई दुखी है, वहीं लोग दोनों के अटूट प्रेम की भी सराहना करते नजर आ रहे हैं।

कस्बा बिनावर निवासी कल्यान सिंह (55) निजी बसों पर परिचालक थे, वे अस्वस्थ भी बताये जा रहे थे। रविवार सुबह बस स्टैंड पर कल्यान सिंह मृत मिले, तो निजी बसों के कर्मचारियों में हाहाकार मच गया। बताते हैं कि उनके घर सूचना दे दी गई, लेकिन पत्नी को नहीं बताया गया था। औपचारिकताओं के बाद कल्यान का शव देर शाम घर पहुंचा, तो पति का शव देखते ही पत्नी सुमित्रा (50) की भी धड़कन रुक गई। कल्यान के साथ सुमित्रा की मृत्यु होते ही हाहाकार मच गया। पूरा इलाका मृतकों के घर की ओर दौड़ पड़ा।

हृदय विदारक घटना को लेकर क्षेत्र के लोग बेहद दुखी हैं, साथ में दोनों के अटूट प्रेम की भी चर्चा करते दिख रहे हैं कि पति के बिना पत्नी एक पल भी जीने को तैयार नहीं हुई। हृदय विदारक घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply