बसपा को बड़ा झटका, बरेली के अर्जुन सिंह कांग्रेस में शामिल

बसपा को बड़ा झटका, बरेली के अर्जुन सिंह कांग्रेस में शामिल
संजय सिंह के साथ बरेली के लोकप्रिय युवा बसपा नेता अर्जुन सिंह।
संजय सिंह के साथ बरेली के लोकप्रिय युवा बसपा नेता अर्जुन सिंह।

27 साल यूपी बेहाल नाम की कांग्रेस की यात्रा को यूपी की जनता समर्थन देती नजर नहीं आ रही है। यात्रा आती है और आगे निकल जाती है, तब भी लोगों को पता नहीं चलता। बदायूं में भी ऐसा ही हाल रहा। शीला दीक्षित व संजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की यात्रा बदायूं पहुंची, जिसका स्वागत करने के लिए मुट्ठी भर लोग ही नजर आये, लेकिन कांग्रेस ने बसपा को बड़ा झटका देने में सफलता प्राप्त कर ली।

बरेली के लोकप्रिय युवा व बसपा नेता अर्जुन सिंह ने बसपा छोड़ कर आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली, उन्हें संजय सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। अर्जुन सिंह लगातार दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य हैं, वे जिला पंचायत के प्रवक्ता भी रहे हैं, साथ ही विधायक वीरेंद्र सिंह के करीबी माने जाते हैं।

अर्जुन सिंह भोजीपुरा विधान सभा क्षेत्र से टिकट मिलने की शर्त के साथ कांग्रेस में सम्मलित हुए हैं, उनका कांग्रेस में जाना चुनाव के समय बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Leave a Reply