कांग्रेस ने घोषित किये 41 प्रत्याशी, सपा प्रत्याशी के मुकाबले उतारा प्रत्याशी

कांग्रेस ने घोषित किये 41 प्रत्याशी, सपा प्रत्याशी के मुकाबले उतारा प्रत्याशी

गठबंधन पर मोहर लगते ही कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। कांग्रेस के द्वारा अभी 41 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है, जिसमें बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र में भी कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि यहाँ सपा पहले ही कैप्टन अर्जुन सिंह को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि कैप्टन अर्जुन सिंह को टिकट नहीं मिला, तो वे भी कांग्रेस के नेताओं की शरण में जाने का प्रयास कर रहे थे, बाद में उन्हें सपा ने ही टिकट दे दिया, तो उसी दांव से टिकट की राजनीति में प्रेम पाल सिंह यादव ने पटखनी दे दी, इस क्षेत्र में सपा कमजोर मानी जा रही थी। कांग्रेस के हिस्से में बरेली जिले में भी सीटें आई हैं।

बरेली मंडल में कांग्रेस को पांच सीटें मिली हैं, जिसमें बरेली बरेली शहर, बरेली कैंट, मीरगंज, बदायूं जिले में दातागंज और शाहजहांपुर जिले में तिलहर है, यहाँ यह भी बता दें कि गठबंधन से आम कांग्रेसी खुश नजर नहीं आ रहे।

कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply