लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने समस्त कमेटियां की भंग

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने समस्त कमेटियां की भंग
चौ. नरोत्तम सिंह यादव
चौ. नरोत्तम सिंह यादव

बदायूं जिले में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह यादव ने जिला कार्यकारिणी सहित विधान सभा क्षेत्र, ब्लॉक और नगर कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई बैठक में उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों के चलते यह कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि सक्रिय, निष्ठावान, जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा नये पदाधिकारियों और कमेटियों की घोषणा शीघ्र ही कर दी जायेगी।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचायें: नरोत्तम

भीड़ जुटाने में अव्वल रहे डीसीबी के युवा चेयरमैन ब्रजेश यादव

One Response to "लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने समस्त कमेटियां की भंग"

Leave a Reply