सहसवान की जनता को अराजकता से मुक्ति दिलायेंगे हाजी खलीक अहमद खां

सहसवान की जनता को अराजकता से मुक्ति दिलायेंगे हाजी खलीक अहमद खां
हाजी खलीक अहमद खां

बदायूं जिले की नगर पालिका सहसवान को अराजकता से मुक्ति दिलाने के लिए आम जनता तत्पर नजर आ रही है। बदलाव का नेतृत्व करने के लिए हाजी खलीक अहमद खां ने कमर कस ली है। सहसवान की जनता के बीच लोकप्रिय हाजी खलीक अहमद खां ने समाजवादी पार्टी में पालिकाध्यक्ष की उम्मीदवारी पर दावा ठोंक दिया है, उन्हें पार्टी के कई नेताओं का समर्थन भी मिल रहा है।

सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी हाजी खलीक अहमद खां समाजसेवी के रूप में बेहद लोकप्रिय हैं। धर्मनिरपेक्ष छवि के चलते हर वर्ग के चहेते हैं एवं तीन बार सभासद के पद पर विजय प्राप्त कर चुके हैं, वे एक बार सहकारी समिति के सभापति भी चुने जा चुके हैं। लंबे अनुभव और उदार व्यक्तित्व के बल पर उन्होंने समाजवादी पार्टी में पालिकाध्यक्ष के पद के लिए दावेदारी पेश कर दी है। हाजी खलीक अहमद खां का सहसवान विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष नबाब सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख नेम सिंह यादव, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राजू यादव, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी के साथ सहसवान की तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने समर्थन किया है।

माना जा रहा है कि आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हाजी खलीक अहमद खां को समाजवादी पार्टी ने पालिका चुनाव में उम्मीदवार बनाया, तो वे पालिका को अराजक तत्वों से निजात दिलाते हुए समाजवादी पार्टी की झोली में विजय डाल देंगे। हाल-फिलहाल हाजी खलीक अहमद खां के उम्मीदवार बनने से शहर के भले और सभ्य लोग उत्साहित हैं। बता दें कि पिछले पांच वर्षों से सहसवान के विकास कार्य ठप हैं, सफाई और पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जो कार्य हुए हैं, वे कमीशनखोरी के चलते पूरी तरह बेकार हैं। झूठ और भ्रष्टाचार के चलते लोग बेहद ऊब गये हैं और अराजकता से मुक्ति पाने को उतावले नजर आ रहे हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply