सपा पर दबाव बनाने के लिए आजम ने भी फोड़ा चिट्ठी बम

सपा पर दबाव बनाने के लिए आजम ने भी फोड़ा चिट्ठी बम
कैबिनेट मंत्री आजम खान
कैबिनेट मंत्री आजम खान

समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान को सुलझाने की जगह पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान ने भी आज एक चिट्ठी बम फोड़ दिया। चिट्ठी का गहनता से अध्ययन किया जाये, तो इन हालातों में आजम की चिट्ठी के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं।

आजम खान ने चिट्ठी मुसलमानों की ओर से जारी की है, जिसमें कहा गया है कि मुसलमानों के लिए कई विकल्प हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि वे सपा हाईकमान पर दबाव बनाना चाहते हैं। आजम की चिट्ठी को सपा हाईकमान गंभीरता से लेता है, या नहीं?, यह तो आने वाले समय में भी पता चल सकेगा।

आजम खान द्वारा जारी की गई चिट्ठी।
आजम खान द्वारा जारी की गई चिट्ठी।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

सवाल: समाजवादी पार्टी से अलग आजमवादी गुट भी है क्या?

 

Leave a Reply