भाजपा ने नियुक्त किये मोर्चा प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व मंत्री

भाजपा ने नियुक्त किये मोर्चा प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व मंत्री
बृज क्षेत्र के अध्यक्ष बी.एल. वर्मा।
बृज क्षेत्र के अध्यक्ष बी.एल. वर्मा।

भारतीय जनता पार्टी ने आज क्षेत्रीय अध्यक्षों और संगठन मंत्रियों की घोषणा कर दी। भाजपा ने किसान मोर्चा, युवा मोर्चा और समस्त प्रकोष्ठों के प्रांतीय प्रभारी का दायित्व प्रधुम्न को दिया है, साथ ही महिला मोर्चा, एससी/एसटी, अल्पसंख्यक व पिछड़ा मोर्चा का प्रांतीय प्रभारी अशोक तिवारी को बनाया गया है।

क्षेत्रीय अध्यक्षों और संगठन मंत्रियों में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य और संगठन मंत्री रत्नाकर, गोरखपुर के अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला व संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक, अवध के अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा और संगठन मंत्री संगठन मंत्री बृज बहादुर, कानपूर व बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व संगठन मंत्री ओमप्रकाश, बृज क्षेत्र के अध्यक्ष बी.एल. वर्मा और संगठन मंत्री भवानी सिंह बनाये गये हैं, इसी तरह पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एवं संगठन मंत्री चन्द्र शेखर बनाये गये हैं।

Leave a Reply