भाजपा के आईटी विभाग की टीम के संयोजक बने कृष्णवीर

भाजपा के आईटी विभाग की टीम के संयोजक बने कृष्णवीर
कृष्णवीर सिंह
सागर सक्सेना

बदायूं में भारतीय जनता पार्टी ने आईटी विभाग की टीम का गठन कर दिया है। टीम में अधिकांश युवाओं को स्थान दिया गया है। कृष्णवीर सिंह को जिला संयोजक बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने अवगत कराया कि प्रांतीय नेतृत्व ने बदायूं में आईटी विभाग की टीम घोषित कर दी है। कृष्णवीर सिंह को जिला संयोजक बनाया गया है, साथ ही सुनील गुप्ता, नंदकिशोर चौहान, राजेश शर्मा, और मनु गुप्ता को सह-संयोजक बनाया गया है। विनीत पांडे, शरद भारद्वाज, सुधीर कुमार शर्मा, मुनेंद्र पाल सिंह, सागर सक्सेना, तरुण राठौर, अमित सक्सेना, शशांक आनंद और मानवेन्द्र यादव टीम के महत्वपूर्ण सदस्य बनाये गये हैं। आईटी विभाग की टीम की घोषणा होने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply