अखिलेश यादव जेल भेजने को कहते थे, गौ तस्कर पुलिस को गोली मारते थे: महेश

अखिलेश यादव जेल भेजने को कहते थे, गौ तस्कर पुलिस को गोली मारते थे: महेश
भाजपा विधायक महेश चंद गुप्ता

बदायूं विधान सभा सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेश चंद गुप्ता का क्षेत्र में जगह-जगह जोरदार अभिनंदन हो रहा है। महेश चंद गुप्ता स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों के प्रेम से अभिभूत नजर आ रहे हैं, वे अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प दोहराते दिख रहे हैं, वहीं भाजपा सरकार को सुशासन बताने से भी नहीं चूक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में तस्कर पुलिस को गोली मारते थे।

भाजपा विधायक महेश चंद गुप्ता ने स्वागत समारोह में कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस हिंदुत्व की स्थापना दिवस में बदल गया। उन्होंने कहा कि योगी जी के बैठने से प्रदेश की दिशा बदल गई। बोले- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गौ तस्करों को जेल भेजने को कहते थे, लेकिन गौ तस्कर पुलिस को गोली मारते थे। योगी जी के बैठते ही गौ तस्कर गायब हो गये, बूचड़खाने बंद हो गये। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सरकार के कारण ऐसी होली हुई, जो आज तक किसी ने नहीं देखी।

विधायक महेश चन्द गुप्ता का बीती रात सिविल लाइन क्षेत्र में कई जगह भव्य स्वागत किया गया, उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया, साथ ही जोरदार नारे लगाये गये। ग्रामीण क्षेत्र में भी उनका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। स्वागत समारोह के दौरान वे क्षेत्र की जनता को भ्रष्टाचार से निजात दिलाने का आश्वासन देते नजर आ रहे हैं, वे खुल कर कह रहे हैं कि अब उनके क्षेत्र में कोटेदार भ्रष्टाचार नहीं कर सकेंगे। निर्दोष को जेल नहीं जाने दिया जायेगा। हर कार्य संवैधानिक दायरे में ही होगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

भाषण सुनने/देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें 

Leave a Reply