तस्वीरों में देखिये आम सोनिया गांधी के जीवन की खास कहानी

तस्वीरों में देखिये आम सोनिया गांधी के जीवन की खास कहानी
राजीव गांधी और सोनिया गांधी।

सोनिया गांधी अब सिर्फ नेहरू-गाँधी खानदान की बहू ही नहीं हैं, उन्होंने अपनी एक अलग प्रभावशाली पहचान बना ली है। सोनिया गांधी न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व भर में पहचानी जाती हैं, वे 9 दिसंबर 1946 को इटली में जन्मी थीं। तमाम उतार चढ़ाव के बाद राजीव गांधी से उनका प्रेम विवाह हुआ, उस समय वे आम लड़की की तरह ही थीं और विवाह के बाद गृहणी के रूप में स्वयं को स्थापित करने में जुट गईं, इस बीच इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या हो गई, तो वे पूरी तरह अकेली पड़ गईं, लेकिन टूटी नहीं, बल्कि एकांत में रहते हुए संपूर्ण ऊर्जा राहुल और प्रियंका के लालन-पालन में झोंक दी। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने राजीव गांधी की हत्या के बाद परिवार का मुखिया बनने का प्रयास किया, तो उन्होंने अमिताभ से ऐसे किनारा कर लिया, जैसे वे अमिताभ को जानती ही नहीं थीं।

राजीव गांधी और सोनिया गांधी।

बच्चों की परिवरिश करने के बाद सोनिया गाँधी अचानक उठीं और अपने बल पर भारतीय राजनीति में ऐसे छा गईं, जैसे सोनिया इसी मिटटी का कण हों, वे कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं और यूपीए की चेयरपर्सन भी रहीं। हाल-फिलहाल बहुत कम सांसद होने के बावजूद विपक्ष में रहते हुए प्रभावशाली भूमिका निभा रही हैं।

सोनिया गांधी का शुक्रवार को जन्मदिन है, उनके समर्थक देश भर में उनका जन्मदिन मना रहे हैं। विभिन्न तरीकों से उन्हें बधाईयाँ और शुभकामनायें भेज रहे हैं, उनके जन्मदिन को लेकर संसद में भी बात चली, इस अवसर पर सोनिया गाँधी से जुड़े कुछ फोटो हैं, जो उनके अतीत की कहानी स्वतः ही कहते नजर आते हैं।

इंदिरा गाँधी और सोनिया गांधी, साथ में हैं नन्हें-मुन्ने राहुल-प्रियंका।
राजीव गाँधी और सोनिया गांधी, साथ में हैं नन्हें-मुन्ने राहुल।
अमिताभ बच्चन के सामने से गुजरतीं सोनिया गांधी।
माँ सोनिया गांधी से मस्ती करती बेटी प्रियंका।
माँ सोनिया गांधी और बेटा राहुल।
सोनिया गांधी के पीछे बेटा राहुल, बेटी प्रियंका और दामाद रॉबर्ट।
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह।
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह।
सोनिया गांधी और बराक ओबामा।

 

Leave a Reply