मौसेरी बहन का यौन शोषण करने वाला हाफिज गया जेल

मौसेरी बहन का यौन शोषण करने वाला हाफिज गया जेल
मौसेरी बहन का यौन शोषण करने वाला हाफिज गया जेल
मौसेरी बहन का यौन शोषण करने वाला हाफिज गया जेल

इंसान इस स्तर का दरिंदा होता जा रहा है कि अब रिश्तों की भी कद्र नहीं कर रहा। एक दरिंदे ने सगी मौसेरी बहन का यौन शोषण कर दिया, लेकिन बहन ने शर्म के चलते केरोसिन पी लिया, तो उसे तत्काल निजी चिकित्सक के यहाँ भर्ती कराया गया। पीड़ित की जान तो बच गई है, पर मानसिक रूप से बेहद परेशान है। दरिंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रिश्तों को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात बदायूं जिले में स्थित कस्बा अलापुर की है। बताते हैं कि अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला की 16 वर्षीय लड़की अलापुर स्थित अपनी मौसी के घर आई हुई थी, तभी उसके मौसेरे भाई हाफिज ने उसे दबोच लिया और उसका जमकर यौन शोषण किया। दरिंदे द्वारा छोड़ने पर लड़की ने घर में रखा केरोसिन पी लिया, तो उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया। हालत में सुधार होने पर परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

घटना 20 अक्टूबर की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। भाई की दरिंदगी की शिकार लड़की की मानसिक स्थिति अभी तक सही नहीं है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply