बनवारी सिंह यादव की हालत गंभीर, मेदांता में भर्ती, समर्थक कर रहे प्रार्थना

बनवारी सिंह यादव की हालत गंभीर, मेदांता में भर्ती, समर्थक कर रहे प्रार्थना
गत वर्ष नबंवर माह में बनवारी सिंह यादव को अचानक तेज दर्द की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी की स्थापना करने वाले बनवारी सिंह यादव की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मेदांता हॉस्पीटल के आईसीयू वार्ड में उनका जीवन रक्षक मशीनों के सहारे उपचार चल रहा है। गुरुवार को डॉक्टर्स की टीम उनका ऑपरेशन करेगी, उनके स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थक बेहद चिंतित हैं और उनके स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना कर रहे हैं।

बनवारी सिंह यादव बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी की रीढ़ कहे जाते हैं, वे पार्टी की स्थापना के पहले दिन से जिलाध्यक्ष हैं, साथ ही वर्तमान में उन्हें सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दे रखा है एवं एमएलसी हैं, इससे पहले वे मुलायम सिंह यादव की सरकार में तीन महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं, साथ ही मुलायम सिंह यादव के करीबी होने के चलते उनकी सरकार में बनवारी सिंह यादव को मिनी मुख्यमंत्री का खिताब मिलता रहा है।

समाजवादी पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण कहे जाने वाले बनवारी सिंह यादव हाल-फिलहाल जीवन से जूझ रहे हैं। मेदांता हॉस्पीटल के आईसीयू वार्ड में जीवन रक्षक मशीनों के सहारे उनका उपचार चल रहा है। बताते हैं कि गुरुवार को उनका डॉक्टर्स की टीम ऑपरेशन करेगी। उनके चाहने वाले ऑपरेशन होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, साथ ही ईश्वर से उनके स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं। यहाँ यह भी बता दें कि इससे पहले भी उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था, तब भी उन्हें मेदांता ले जाया गया।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव का स्वास्थ्य बिगड़ा

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply