आठ नामांकन पत्र वापस, कुनाल ने भी डाले हथियार, अब बचे साठ प्रत्याशी

आठ नामांकन पत्र वापस, कुनाल ने भी डाले हथियार, अब बचे साठ प्रत्याशी
नामांकन पत्र जमा करते कुनाल यादव।

बदायूं जिले में आठ प्रत्याशियों ने हथियार डाल दिए हैं। सहसवान एवं बदायूं विधान सभा क्षेत्र से दो-दो तथा अन्य विधान सभा क्षेत्रों से एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिए हैं, जिससे चुनाव मैदान में कुल 60 प्रत्याशी शेष रह गए हैं।
बुधवार को नाम वापसी के अंतिम दिन बिसौली विधान सभा क्षेत्र से प्रीति सागर उर्फ पुष्पा रानी (निर्दलीय) चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा पाईं, इसी तरह सहसवान से साजिदा खान (निर्दलीय) एवं कुनाल सिंह (निर्दलीय) ने लड़ने से पहले ही हथियार डाल दिए, वहीं बिल्सी से सुरजीत कुमार तोमर (महान दल), बदायूँ से खालिद परवेज (निर्दलीय) एवं विमलेश कुमारी (निर्दलीय) ने भी नामांकन पत्र वापस ले लिए, इसी तरह शेखूपुर से तरुण प्रताप सिंह (जन अधिकार मंच) तथा दातागंज विधान सभा क्षेत्र से धर्मेन्द्र कश्यप (निर्वल इण्डियन शोषित हमारा आम दल) द्वारा अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए गए, जिससे अब चुनाव मैदान में सिर्फ 60 प्रत्याशी ही शेष बचे हैं।
बदायूं विधान सभा क्षेत्र में दो नाम वापस होने के कारण अब एक ही ईवीएम लगाई जायेगी। मौजूदा सभी चुनाव प्रत्याशियों को सम्बंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा चुनाव चिन्ह भी वितरित कर दिए गए हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन प्रेक्षकगण भी नामांकन कक्षों में मौजूद रहे और अफसरों की कार्य प्रणाली पर कड़ी नजर बनाये रहे।

112- बिसौली (अ.जा.) विधान सभा क्षेत्र
1-आशुतोष मौर्य उर्फ राजू- समाजवादी पार्टी
2-मेजर कैलाश सागर- बहुजन समाज पार्टी
3-कुशाग्र सागर- भारतीय जनता पार्टी
4-जगवीर- प्रजा शक्ति पार्टी समदर्शी
5-कुमारी यशोदा- जन अधिकार मंच
6-हरी प्रकाश आर्य- संयुक्त समाजवादी दल
7-सुरेन्द्र- निर्दलीय

113- सहसवान विधान सभा क्षेत्र-
1-ओमकार सिंह- समाजवादी पार्टी
2-अरशद अली- बसपा
3-आशुतोष वार्ष्णेय- भारतीय जनता पार्टी
4-उमलेश यादव- राष्ट्रीय परिवर्तन दल
5-रियासत खां- भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी
6-राजपाल सिंह- भारतीय सुभाष सेना
7-अनिल कुमार- राष्ट्रीय लोक दल

114- बिल्सी विधान सभा क्षेत्र
1-विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी- समाजवादी पार्टी
2-मुसर्रत अली बिट्टन- बसपा
3-पं0 राधा कृष्ण शर्मा- भारतीय जनता पार्टी
4-अरविन्द सिंह- राष्ट्रवादी प्रताप सेना
5-रिज़वान अली- जन अधिकार मंच
6-सतपाल सिंह- निर्दलीय
7-चन्द्र भान सिंह- निर्दलीय
8-पवन गुलाटी- निर्दलीय
9-फकीर चन्द्र- निर्दलीय
10-फखरुद्दीन- निर्दलीय
11-राजेन्द्र सिंह- निदर्लीय

115- बदायूँ विधान सभा क्षेत्र
1-आबिद रज़ा ख़ां- समाजवादी पार्टी
2-भूपेन्द्र सिंह- बहुजन समाज पार्टी
3-महेश चन्द्र गुप्ता- भारतीय जनता पार्टी
4-अमरजीत सिंह- भारतीय भाईचारा पार्टी
5-कृष्णपाल- भारतीय सुभाष सेना
6-ख़ालिद परवेज़- ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
7-महेश कुमार श्रीवास्तव- कल्याण कारी जनतांत्रिक पार्टी
8-रामसेवक सिंह- शिव सेना
9-सचिन पाठक- प्रजा शक्ति पार्टी समदर्शी
10-अभिनव राज- निर्दलीय
11-अरुण प्रकाश गुप्ता- निर्दलीय
12- हरेन्द्र सिंह यादव- निर्दलीय
13-मुजफ्फर अली खां- निर्दलीय
14-सतीश चन्द्र- निर्दलीय

116- शेखूपुर विधान सभा क्षेत्र
1-आशीष यादव- समाजवादी पार्टी
2-धर्मेन्द्र कुमार सिंह शाक्य- भारतीय जनता पार्टी
3-मु. रिज़वान- बहुजन समाज पार्टी
4-अनेश पाल- पीस पार्टी
5-कामता प्रसाद- महान दल
6-कु0 सर्वेशा देवी- निर्दलीय
7-प्रीति कश्यप- राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी
8-बन्दे हसन- इत्तेहाद-ए-मिल्लत कॉन्सिल
9-राजेन्द्र सिंह- भारतीय सुभाष सेना

117- दातागंज विधान सभा क्षेत्र
1-प्रेमपाल सिंह यादव- इण्डियन नेशनल कांग्रेस
2-राजीव सिंह उर्फ बब्बू भईया- भारतीय जनता पार्टी
3-सिनोद कुमार शाक्य- बसपा
4-जितेन्द्र सिंह यादव- राष्ट्रीय लोक दल
5-मान सिंह- देश शक्ति पार्टी
6-राजवीर शर्मा- भारतीय सुभाष सेना
7-वेद बाबू- जन सेवा सहायक पार्टी
8-डॉ. शैलेश पाठक- पीस पार्टी
9-राजकुमार- भारतीय भाईचारा पार्टी
10-कैप्टन अर्जुन सिंह- लोक दल
11-डॉ. अजीत सिंह- निर्दलीय
12-राजेन्द्र सिंह- निर्दलीय

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक 

अंतिम दिन हुए सिनोद, उमलेश, कुनाल, खालिद और आशुतोष सहित 48 नामांकन

Leave a Reply