भारतीय सेना ने इतिहास रचा, म्यांमार में मारे 15 उग्रवादी

भारतीय सेना ने इतिहास रचा, म्यांमार में मारे 15 उग्रवादी
मेजर जनरल रणबीर सिंह
मेजर जनरल रणबीर सिंह

भारत की सेना ने सैन्य ऑपरेशन को देश की सीमा के बाहर पहली बार सफलता पूर्वक अंजाम दिया है। मणिपुर के चंदेल में सेना पर हुए हमले का भारतीय सेना ने कड़ा जवाब देते हुए 15 उग्रवादियों को मार म्यांमार में गिराया है।

भारतीय सेना के मेजर जनरल रणबीर सिंह ने बताया कि आज सुबह सेना ने म्यांमार सेना के सहयोग से उग्रवादियों के विरुद्ध म्यांमार की सीमा के पास सघन अभियान चलाया, जिसमें 15 उग्रवादियों को मार दिया गया। रणबीर सिंह ने कहा कि अभियान में मारे गए उग्रवादियों का बीते सप्ताह मणिपुर के चंदेल में हुए उग्रवादी हमले में शामिल होने की भी सूचनायें मिली हैं। रणबीर सिंह ने कहा कि उग्रवादियों के खिलाफ आगे भी म्यांमार सेना के साथ संयुक्त अभियान चलाते रहेंगे। पहली बार भारतीय सेना ने म्यांमार की सीमा में घुसकर उग्रवादियों के विरुद्ध सफल अभियान चलाया है, जिससे भारतीय झूम उठे हैं। बता दें कि गत सप्ताह मणिपुर के चंदेल में हुए उग्रवादी हमले में सेना के 18 जवान शहीद हुए थे, तब प्रत्येक भारतीय का खून खौल रहा था।

उग्रवादियों के शव और जांबाज जवान।
उग्रवादियों के शव और जांबाज जवान।

Leave a Reply