आबिद बन सकते हैं मंत्री, सपा सुप्रीमो से हुई मुलाकात

आबिद बन सकते हैं मंत्री, सपा सुप्रीमो से हुई मुलाकात
सपा विधायक व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा
सपा विधायक व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा

बदायूं सदर क्षेत्र से सपा विधायक व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा के प्रमोशन को लेकर तमाम तरह की चर्चायें चल रही हैं। माना जा रहा है कि उन्हें मंत्रिमंडल में सम्मलित किया जा सकता है। दिल्ली में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात होने के कारण संभावनायें बढ़ गई हैं, लेकिन उनके विरोधी भी बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में जब भी मंत्रिमंडल का विस्तार होता है, उससे पहले बदायूं के सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव व सदर विधायक आबिद रजा का नाम मंत्री बनने के लिए उछलने लगता है। वर्तमान में दोनों ही दर्जा राज्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है, जिससे मंत्रिमंडल का विस्तार होना है, इसलिए पुनः आबिद रजा का नाम उछलने लगा है। बनवारी सिंह यादव फिलहाल एमएलसी नहीं हैं, जिससे उनके नाम को लेकर इस बार चर्चा नहीं हो रही है और न ही वे प्रयास करते नजर आ रहे हैं, लेकिन आबिद रजा सक्रिय हैं। सूत्रों का कहना है कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से उनकी दिल्ली में मुलाकात भी हो चुकी है। सांसद धर्मेन्द्र यादव की पहल पर उन्हें सपा सुप्रीमो ने आश्वासन भी दे दिया है, जिससे उनके समर्थक आशान्वित नजर आ रहे हैं, लेकिन हर बार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले विरोधी भी सक्रिय हो जाते हैं, सो मंत्री बनते-बनते रह जाते हैं, जिससे इस बार सब कुछ बड़े ही गोपनीय तरीके से किया जा रहा है, इसके बावजूद विरोधी लगातार सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि रूहेलखंड क्षेत्र में सपा के पास कोई बड़ा मुस्लिम चेहरा नहीं है, इसलिए आबिद रजा के मंत्री बनने की संभावनायें बढ़ती जा रही हैं, लेकिन संभावनाओं की पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है, जिससे सच का खुलासा राज्यपाल को भेजी जाने वाली सूची सार्वजनिक होने पर ही हो सकेगा।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

प्रथम आगमन पर दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा का भव्य स्वागत

तेजतर्रार विधायक आबिद रज़ा को मिला मंत्री का दर्जा

हैलीकाप्टर से आयेंगे आबिद रज़ा, स्वागत की तैयारियां शुरू

आबिद रज़ा की लालबत्ती में गुटबंदी और कानून बने रोड़ा 

Leave a Reply