जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी, पांच लोगों की हत्या से सनसनी

जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी, पांच लोगों की हत्या से सनसनी
जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी, पांच लोगों की हत्या से सनसनी
कासगंज जिले में सनसनीखेज वारदात घटित हुई है। जमीनी विवाद में पांच लोगों की जान चली गई। इलाके में दहशत व्याप्त है। दुर्दांत वारदात के चलते बदायूं जिले की पुलिस भी एलर्ट रही।
कासगंज जिले के थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर खूनी संघर्ष होता रहता है। बीती रात भी सौल किलौनी गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ, इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई एवं कई लोग घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आगरा रेंज के डीआईजी आरपी यादव भी मौके की ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में क्षेत्र को छाबनी बना दिया गया। पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए एवं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कासगंज से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कासगंज के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि गंगा के स्थान परिवर्तन कर लेने से जमीन का क्षेत्रफल भी घट-बढ़ जाता है, जिसको लेकर विवाद उपजा था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गयी है। हाल-फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उधर बदायूं के कादरचौक विकास क्षेत्र में स्थित सुन्दरायन के पूर्व प्रधान के दो भांजे भी बताये जा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण बदायूं की पुलिस भी एलर्ट रही। घटना स्थल कासगंज जिले की पुलिस के कार्य क्षेत्र में है, वहीं राजस्व की दृष्टि से बदायूं जिले की सीमा बताई जा रही है, जिससे घटना बदायूं जिले में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply