मेरे परिवार को जलील किया जा रहा है: प्रियंका वाड्रा

मेरे परिवार को जलील किया जा रहा है: प्रियंका वाड्रा
मेरे परिवार को जलील किया जा रहा है: प्रियंका वाड्रा
मेरे परिवार को जलील किया जा रहा है: प्रियंका वाड्रा

सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली के हरचंदपुर में आज प्रचार अभियान के दौरान प्रियंका वाड्रा भावुक हो गईं। गांधी परिवार और पति राबर्ट वाड्रा पर लग रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह आरोप सिर्फ उनके परिवार को जलील करने के लिए लगाए जा रहे हैं। बोलीं- आप लाख आरोप लगाते रहो, लेकिन वो उन आरोपों को किसी भी कीमत पर सच नहीं मानेंगी।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने विकास आधारित चुनाव की धारा को ही मोड़ दिया है और विरोधी को जलील करने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिसके पास विकास की योजनाएं नहीं होती हैं, वे लोग ऐसा ही करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी मां को देश ने अपनाया है।

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला और कहा कि इतनी बड़ी पार्टी सिर्फ एक व्यक्ति के इशारे पर चल रही है। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने देश को जो विकास की दिशा दी थी, उसी पर कांग्रेस काम कर रही है। आप ने देश को विकसित होते देखा है। आगे भी विकास का काम जारी रहेगा।

Leave a Reply