बदायूं के नायब-ए-काजी मौलाना उसैद-उल-हक की हत्या

बदायूं के नायब-ए-काजी मौलाना उसैद-उल-हक की हत्या
बदायूं के नायब-ए-काजी मौलाना उसैद-उल-हक की हत्या
बदायूं के नायब-ए-काजी मौलाना उसैद-उल-हक की हत्या

बदायूं के काजी-ए-जिला हजरत सालिम मियां के बेटे नायब-ए-काजी मौलाना उसैद-उल-हक की आज इराक के शहर बगदाद में गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पहुंचने के बाद से ही पूरे शहर में शोक का माहौल है, साथ ही उनके आवास पर हजारों समर्थक जुट गये हैं।

बताया जाता है कि हिंदुस्तान से करीब डेढ़ माह पूर्व 35 लोग इराक गये थे, जिनमें से तीस लोग वापस आ गये। बदायूं के नायब-ए-काजी मौलाना उसैद-उल-हक के साथ यहीं के चार अन्य लोग और थे, जो आज बगदाद में कार से कहीं जा रहे थे, तभी उनकी कार पर अचानक हमला हो गया। गोली लगने से नायब-ए-काजी मौलाना उसैद-उल-हक की मौत हो गई और चार अन्य साथी घायल बताये जा रहे हैं। आतंकी हमला बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।

उधर घटना की सूचना यहाँ पहुंचते ही हजारों लोग उनके आवास की ओर उमड़ पड़े और अभी तक आवास पर ही मौजूद हैं। सभी गमगीन हैं।

Leave a Reply