ट्विट कर दिग्विजय सिंह ने अमृता राय से संबंध स्वीकारे

ट्विट कर दिग्विजय सिंह ने अमृता राय से संबंध स्वीकारे
सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह और अमृता राय की वो तस्वीर, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह और अमृता राय की वो तस्वीर, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ दिग्विजय सिंह की तस्वीर छाई हुई है। तस्वीर पर किसी तरह सफाई देने या महिला से संबंध नकारने की बजाये कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विट कर स्पष्ट कर दिया कि उनके अमृता राय से संबंध हैं, साथ ही उन्होंने लिखा है कि व्यक्तिगत जीवन में ताक-झांक करने की निंदा करता हूँ।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरों में दिग्विजय सिंह के साथ एक महिला नज़र आ रही है। तस्वीरों के हाव-भाव से लोग अंदाजा लगा रहे थे कि महिला के साथ दिग्विजय सिंह के अन्तरंग संबंध हैं। इन्हीं तस्वीरों को लेकर दिग्विजय सिंह ने आज ट्विट किया है कि उनके अमृता राय से संबंध हैं और उन्होंने व्यक्तिगत जीवन को लेकर की जा रही ताक-झाँक की भी निंदा की है।

अमृता राय राज्य सभा टीवी चैनल की पत्रकार हैं और उनके संबंध पति से खराब चल रहे हैं, जिससे दोनों में तलाक के लिए सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि तलाक के बाद दिग्विजय सिंह और अमृता राय शादी कर लेंगे।

Leave a Reply