चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा पाये कुमार विश्वास

  • भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी हर्षबर्धन के विरुद्ध लड़ना था चुनाव
आम आदमी पार्टी के नेता व कवि कुमार विश्वास
आम आदमी पार्टी के नेता व कवि कुमार विश्वास

कवि सम्मेलनों को बड़ी ही चालाकी से राजनैतिक रूप देने वाले और मंच से राजनैतिक परिवर्तन की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कुमार विश्वास ने हथियार डाल दिए हैं। दिल्ली की कृष्णा नगर सीट से भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन के विरुद्ध चुनाव लड़ने का वह साहस नहीं जुटा पाये। उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाये जाने के बाद हर्षवर्धन की अरविंद केजरीवाल ने कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कृष्णा नगर क्षेत्र से हर्षबर्धन के विरुद्ध शक्तिशाली प्रत्याशी उतारने की बात कही थी। इस सीट से प्रत्याशी के रूप में कुमार विश्वास का नाम चर्चा में आ गया था। कुमार विश्वास ने भी कहा था कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उससे पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन अब उन्होंने चुनाव लड़ने से साफ़ मना कर दिया है। अब कह रहे हैं कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, पर प्रचार पूरी दिल्ली में करेंगे। उनके इस निर्णय को हार के भय के रूप देखा जा रहा है।

Leave a Reply