सेक्स वर्कर के साथ धोखे से सामूहिक बलात्कार

सेक्स वर्कर के साथ दस लोगों ने किया बलात्कार
सेक्स वर्कर के साथ दस लोगों ने किया बलात्कार

– साथ आये टैंपो चालक को भी पीटा, सात आरोपी गिरफ्तार।

गुजरात के सूरत शहर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दो युवक एक सेक्स वर्कर को साथ ले गये और बाद में आठ लोगों को और बुला लिया। पुलिस ने दस में से सात आरोपियों को पकड़ लिया है।
सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना 25 दिसंबर की है। पंडेसर पुलिस के अनुसार वरियावी बाजार क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय एक सेक्स वर्कर ने मंगलवार की रात दो बाइक सवार युवकों से सौदा किया। वह दोनों युवक उसे लेकर बमरोली पहुँच गये। यहाँ दो युवक और आ गए। पहले इन चारों ने बलात्कार किया, इसके बाद इन लोगों ने छह लोगों को और बुला लिया और उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ आये ऑटो चालक ने पीड़ित को बचाने का प्रयास किया, तो उसकी जमकर पिटाई भी की गई। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। सूरत के सिविल अस्पताल ने मेडिकल परीक्षण और उपचार के बाद पीड़ित को छुट्टी दे दी है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार तीनों आरोपी उड़ीसा के बताये जा रहे हैं, जिन्हें पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply