मुख्य सचिव जावेद उस्मानी पर गिरी गाज, हटाए गये

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी पर गिरी गाज, हटाए गये
जावेद उस्मानी
जावेद उस्मानी

उत्तर प्रदेश सरकार ने आश्चर्यजनक फैसला लिया है। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी को हटा दिया है, उनकी जगह नई तैनाती अलोक रंजन के रूप में दी गई है। वर्ष 1978 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जावेद उस्मानी ने मार्च 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाला था। श्री उस्मानी वर्ष 2003 से 2007 तक सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रमुख सचिव भी रह चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि बदायूं की घटना सहित प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था और रुके विकास कार्यों से नाराज़ मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई की है।

Leave a Reply