मुख्यमंत्री से मिले निबन्धन अधिकारी संघ के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री से मिले निबन्धन अधिकारी संघ के पदाधिकारी
  • मुख्यमंत्री ने स्टाम्प एवं निबन्धन अधिकारियों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया
 

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को स्मृति चिन्ह भेंट करते स्टाम्प एवं निबन्धन अधिकारी संघ के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को स्मृति चिन्ह भेंट करते स्टाम्प एवं निबन्धन अधिकारी संघ के पदाधिकारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं निबन्धन अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों द्वारा रखी गई समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं निबन्धन अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री से उप निबन्धक संवर्ग की वेतन विसंगति समाप्त करने, विभाग के प्रवर्तन कार्य करने वाले अधिकारियों के वाहनों पर नीली बत्ती प्रयोग करने की इजाजत देने तथा जिला निबन्धक की पदेन व्यवस्था समाप्त कर सहायक महानिरीक्षक निबन्धन/सहायक आयुक्त स्टाम्प को जिला निबन्धक घोषित करने का अनुरोध किया, जिसके क्रम में मुख्यमंत्री ने आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में अध्यक्ष ओ.पी. सिंह तथा सचिव अविनाश पाण्डेय सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply