पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य भाजपा में शामिल

पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य भाजपा में शामिल
  • आंवला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान
पूर्व स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य
पूर्व स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य

कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मौर्य, शाक्य, कुशवाह और सैनी समाज में प्रभाव रखने वाले पूर्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भगवान सिंह शाक्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है, जिससे बदायूं और आंवला लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के जनाधार में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की जा रही है।

बदायूं निवासी भगवान सिंह शाक्य बदायूं और आसपास के क्षेत्र में ख़ास प्रभाव रखने वाले लोकप्रिय नेता हैं, वह प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रह चुके हैं और फिलहाल कांग्रेस में थे। पिछला विधान सभा चुनाव शेखूपुर क्षेत्र से वह कांग्रेस के टिकट पर ही लड़े थे, लेकिन कुछ हजार मतों के अंतर से पिछड़ गए। उन्होंने आंवला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर दी है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं था कि वह चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे। श्री शाक्य ने कल लखनऊ स्थित मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, ऐसे में साफ़ है कि वह अब भाजपा के टिकट पर ही लड़ेंगे। उन्होंने आज भी साफ़ कर दिया कि वह आंवला से चुनाव लड़ेंगे।

उधर भगवान सिंह शाक्य के आने से भाजपा का जनाधार बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है, क्योंकि उनकी पकड़ मौर्य, शाक्य, कुशवाह और सैनी समाज में मजबूत है, जिससे हाशिये पर पड़ी भाजपा त्रिकोणीय संघर्ष करने की अवस्था में आ सकती है, इसीलिए भगवान सिंह शाक्य के भाजपा में आने की खबर से उनके विरोधियों की बेचैनी बढ़ गई है, वहीं आंवला क्षेत्र से सांसद बनने का सपना देख रहे कई नेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई है।

Leave a Reply